राजू अनेजा, काशीपुर। युवा जोश एवं युवा सोच के साथ चुनावी रण में उतरे बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी गगन कंबोज ने उप जिलाधिकारी के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद प्रेस से रूबरू होते हुए बसपा प्रत्याशी गगन कंबोज ने कहा कि अब काशीपुर की जनता तय करेगी कि राजा का बेटा युवराज, 20 साल से विधायक का बेटा , या काशीपुर का बेटा काशीपुर का लाल चाहिए । उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर आज तक भाजपा ने काशीपुर वासियों को छला है जिसका जवाब इस बार काशीपुर की जनता बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में मतदान कर देगी। उन्होंने कहा कि आज भी काशीपुर में 20 साल के विकास कार्यों का अगर चिट्ठा खोला जाए तो आज भी काशीपुर के कई क्षेत्र बिजली पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से तरस रहे हैं जरा सी बरसात में काशीपुर की हर कॉलोनी और बाजार क्षेत्र पानी में कई फुट डूब जाते हैं क्या यही 20 सालों का विकास है उन्होंने कहा कि काशीपुर की भौगोलिक स्थितियों से वह अच्छी तरह वाकिफ हैं यदि जनता का आशीर्वाद उन्हें इस बार मिला तो काशीपुर को विकास मॉडल के रूप में परिवर्तित कर एक नई इबारत लिखेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें