हिमालय प्रहरी

काशीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नैनी पेपर मिल के पीछे चल रहे नकली दवाइयों के कारखाने का किया भंडाफोड़

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए अलर्ट काशीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है चुनाव में प्रयोग होने वाली अवैध शराब की तलाश में घूम रही कुंडा थाना पुलिस ने नकली दवाईयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 2 करोड़ रुपये की दवाईयों व 50 लाख की मशीनरी के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर बरिन्दरजीत सिंह के आदेशानुसार एसपी काशीपुर चन्द्रमोहन सिंह के पर्यवेक्षण में सीओ काशीपुर के नेतृत्व में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराये जाने के क्रम में थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति / मादक पदार्थ एवं अवैध धनराशि की तलाश के क्रम में कई टीमें थाना क्षेत्र में रवाना थी। इसी दौरान पुलिस टीम के कां. नीरज बिष्ट तथा देवेन्द्र बिष्ट को सूचना मिली कि नैनी फैक्ट्री के पीछे बाबरखेड़ा (शाहगंज) में एक घर में कुछ अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही है। जहाँ से समय – समय पर छोटे लोडिंग वाहनों में सम्भवतः अवैध शराब इसी घर से बनकर स्पलाई हो रही है।

इस सूचना पर उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया एवं इस संदिग्ध घर से जानकारी की गयी तो पता लगा कि यहाँ पर नकली दवाईयों की फैक्ट्री चल रही है। इस पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक उधम सिंह नगर सुधीर कुमार को तत्काल सूचना देकर मौके पर बुलवाया गया एवं सावधानी एवं सतर्कता से सीओ काशीपुर वीर सिंह के नेतृत्व में उक्त घर पर दबिश दी गई तो यहां पर 10 व्यक्ति उपस्थित मिले। जिनमें से विपिन कुमार पुत्र लक्ष्मी चन्द निवासी मौहम्मदपुर जट, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार हाल निवासी ग्राम सुल्तानगढ़, थाना कुण्डा, जनपद- उधम सिंह नगर ने बताया कि यह फैक्ट्री उसने लगायी है। सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में भी थाना कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार से नकली दवाई की फैक्ट्री चलाने पर जेल गया था। यहाँ पर उसने यह फैक्ट्री करीब 1 महीना पहले लगायी है । मौके पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नैनीताल मीनाक्षी बिष्ट भी उपस्थित थीं।

Exit mobile version