हिमालय प्रहरी

काशीपुर पुलिस ने डॉक्टर ईश्वर अग्रवाल के यहां हुई चोरी का किया खुलासा

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने काशीपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर ईश्वर अग्रवाल के घर पर हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर लगभग 01 लाख रुपये के चांदी के बर्तन व सिक्कों तथा एक अवैध तमंचा व 2 कारतूस व 2 चाकू बरामद किए है, पुलिस ने चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया।

बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि विगत 3 मई 2022 की रात्रि में डॉ. ईश्वर अग्रवाल पुत्र प्रदीप पैगिया निवासी आईसीआईसीआई बैंक के पीछे, बाजपुर रोड, काशीपुर थाना आईटीआई, उधम सिंह नगर ने रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा अस्लाह से लैस होकर घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर बेखौफ होकर उनके घर में घुसकर अलामारी का लॉक तोड़कर चांदी के आभूषण व बर्तन आदि चोरी कर लेने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी जिसके आधार पर थाना आईटीआई में एफआईआर सं. 171/22 धारा 457/380 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

बदमाशों द्वारा अस्लाह से लैस होकर बेखौफ होकर उक्त वारदात को अंजाम देने के कारण वादी एवं आसपास के लोगों में काफी रोष व भय का वातावरण था। घटना की गम्भीरता एवं आम जनमानस में व्याप्त भय के माहौल को देखते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेशानुसार एसपी काशीपुर चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन में सीओ काशीपुर वीर सिंह के पर्यवेक्षण में घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक आईटीआई आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में तत्काल विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीमों द्वारा अज्ञात अभियुक्तगणों की तलाश व माल बरामदगी हेतु अथक प्रयास व मेहनत करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, एसओजी से प्राप्त सर्विलांस सम्बन्धी जानकारी व प्रभावी पतारसी सुरागरसी के पश्चात आज दिनांक 18.05.2022 को चोरी की घटना में संलिप्त 4 अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र से प्रातः 07.40 बजे घटना उक्त में चोरी किए गये लगभग 01 लाख रुपये के चांदी के बर्तन व सिक्कों तथा एक अवैध तमंचा व 2 कारतूस व 2 चाकूओं के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. छुट्टन पुत्र स्व. सोहन लाल निवासी ग्राम सैवियाकला, थाना पटवाई, जिला रामपुर (उ.प्र.) हाल निवासी प्रकाश सिटी से आगे, खड़कपुर देवीपुरा, काशीपुर।
2. चन्द्रपाल सैनी उर्फ पण्डित पुत्र लालमन सैनी निवासी समदा, रामसहाय का मझरा, थाना मूंढापाण्डे, जिला मुरादाबाद हाल निवासी महुवाखेड़ा गंज, काशीपुर।
3. विनोद कश्यप पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम सैजनी, थाना बनियाठेर, जिला सम्भल (उ.प्र.)
4. मौ. यासीन पुत्र फूल मियां निवासी ग्राम हरिहरपुर, थाना बगदा, जिला बूंगा, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल हाल निवासी खजूरिया खास, दिल्ली।

Exit mobile version