हिमालय प्रहरी

काशीपुर : पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर से रामनगर को जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में आरपीएफ की टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 3:35 पर रामनगर को जा रही पैसेंजर पकड़ने के चलते एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और बुरी तरह से तड़पने लगा मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति को तुरंत एलडी भट्ट अस्पताल पहुंचाया परंतु जब तक उसने अपना दम तोड़ दिया रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने उसकी जेब से निकले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान नत्थू लाल ग्राम शहपुरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई आरपीएफ की टीम ने पंचनामा भर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Exit mobile version