हिमालय प्रहरी

काशीपुर में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती

खबर शेयर करें -

काशीपुर । काशीपुर में महाराजा अग्रसेन की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।
अग्रवाल सभा के महामंत्री अभिषेक गोयल ने
उक्त जानकारी देते हुए बताया
आगामी 8 अक्टूबर को अग्रवाल सभा में मनायी जायेगी। महाराजा अग्रसेन के जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 8 अक्टूबर को अग्रवाल सभा में सुबह 9 बजे से हवन पूजन संपन्न कराया जायेगा। साढ़े दस बजे ध्वजारोहण किया जायेगा।अग्रवाल सभा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस जन्मोत्सव समारोह में प्रसाद एवं अल्पाहार वितरित किया जायेगा।

Exit mobile version