हिमालय प्रहरी

काशीपुर वासियो को धामी सरकार ने दिया नए साल का तोहफा, काशीपुर में बहु मंजिला पार्किंग बनने का रास्ता हुआ साफ

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा,, काशीपुर। काशीपुर को जाम के झाम से  निकालने के लिए प्रदेश की धामी सरकार ने  काशीपुर वासियो को बहु मंजिला पार्किंग  बनाने के लिये करीब 18 करोड रुपए का बजट स्वीकृत कर काशीपुर वासियों  को नए साल का तोहफा दिया है। वही बहु मंजिला पार्किंग  की स्वीकृति की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
आपको बताते चलें कि काशीपुर में पार्किंग की व्यवस्था न होने के चलते यहां के वासिंदो को अक्सर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता था जिसको लेकर क्षेत्रवासियों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रदेश सरकार से कई बार यहां पर पार्किंग बनाई जाने की मांग की थी काशीपुर वासियो की वर्षो पुरानी मांग पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  काशीपुर में बहु मंजिला पार्किंग बनाई जाने का बजट पास कर यहां के लोगों को नए साल का तोहफा प्रदान कर दिया।
Exit mobile version