हिमालय प्रहरी

किच्छा : विधायक तिलक राज बेहड़ और व्यापार मंडल के लोगों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर दिया सांकेतिक धरना

खबर शेयर करें -

किच्छा में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर आज विधायक और व्यापार मंडल के लोगों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया. इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने किच्छा पुलिस पर बदमाशों से मिलीभगत का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में आपराधिक घटनाएं कम नहीं हुई तो वो सीएम आवास के बाहर धरने में बैठने में गुरेज नहीं करेंगे.

उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा में बढ़ते अपराध से जनता परेशान हैं. जिसको लेकर व्यापार मंडल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी गेट के पास धरना-प्रदर्शन किया. गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने किच्छा पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ भी धरने पर बैठे थे. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस और बदमाश मिले हुए हैं. उन्होंने कहा कि किच्छा में अब तक 8 से 9 घटनाएं हो चुकी हैं, कोई सुनने वाला नहीं है.

अधिकारियों से पुलिस कर्मचारियों की शिकायत करें तो वह टालमटोल करते हैं. उन्होंने कहा कि जब वह किच्छा में पुलिस के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो भाजपा के नेता अड़ंगा डाल देते हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को भी राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है. आज वह एसएसपी कार्यालय में सांकेतिक धरने पर बैठे हुए हैं, अगर हालत ठीक नहीं हुए तो वह समर्थकों संग सीएम आवास के बाहर भी धरने में बैठेंगे.

Exit mobile version