हिमालय प्रहरी

किच्छा : धौरा डैम किनारे युवक को सेल्फी लेना पड़ा महंगा, पैर फिसलने से डैम में डूबकर हुईं मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: किच्छा स्थित धौरा डैम में एक युवक का सेल्फी लेते वक्त पैर फिसल गया, जिसकी वजह से धौरा डैम में डूबकर युवक की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीयों की मदद से शव को डैम से बाहर निकाला. वहीं, युवक की मौत के बाद परिजन में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस ने बताया कि मोहम्मद इमरान, निवासी बंडिया अपने दोस्त के साथ धौरा डैम घूमने गया. जहां डैम के पास सेल्फी लेते वक्त युवक का पैर फिसल गया. जिसकी वजह से युवक डैम में जा गिरा. आनन फानन में दोस्त ने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया, करीब एक घंटे के बाद युवक का शव को डैम से बाहर निकाला गया. मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Exit mobile version