हिमालय प्रहरी

किच्छा : फ्लोर मिल में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, मिल में रखा सारा सामान जलकर राख

खबर शेयर करें -

आज सुबह किच्छा स्थित एक फ्लोर मिल प्लांट में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई. आनन फानन में फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने लगभग चार घंटे की मशकत के बाद रुद्रपुर, किच्छा और सितारगंज से फायर टेंडर मांगा कर आग पर काबू पाया. अग्निशमन टीम नुकसान और आग के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा क्षेत्र स्थित सावरिया फ्लोर मिल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई. सूचना पर पहुंची फायर की टीम ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने से मिल में रखा गेहूं और आटा जल कर खाक हो गया है. अग्निशमन विभाग आग लगने और नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक आज सुबह किच्छा बरेली रोड स्थित फ्लोर मिल में अचानक धुंआ उठने लगा. जब तक वहां पर मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते आग धधकने लगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग बेकाबू हो गई. जिसके बाद मालिक सचिन जिंदल निवासी किच्छा को घटना की सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे फ्लोर मिल मालिक ने मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी. जिसके बाद आग पर चार फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. टीम अभी भी मौके पर मौजूद है.

Exit mobile version