हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवकों के वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम के तहत प्राध्यापकों की तबादला सूची जारी कर दी गई है। स्थानांतरण समिति की सिफारिश पर सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम में प्राध्यापकों के अनिवार्य स्थानांतरण किए गए हैं।
अपर सचिव एमएम सेमवाल के आदेश पर जारी 80 से अधिक प्राध्यापकों की तबादला सूची जारी की गई है।
कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी से 11 प्राध्यापकों को सुगम से दुर्गम में भेजा गया है। वहीं कॉलेज को सात नए प्राध्यापक भी मिले हैं। इधर महिला डिग्री कॉलेज से वनस्पति विज्ञान की प्रो. प्राची जोशी का रानीखेत, रसायन विज्ञान की प्रो. मंजू कांडपाल का दन्या, हिंदी की प्रो. संध्या गड़कोटी का पाटी (चंपावत) और अर्थशास्त्र की प्रो. देवकी गिरी गोस्वामी का राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में तबादला हुआ है।
एमबीपीजी से इन प्राध्यापकों के तबादले
प्राध्यापक विषय नवीन तैनाती (राजकीय महाविद्यालय)
सुनीता उपाध्याय रसायन विज्ञान द्वाराहाट
पुष्पा पंत भूगोल स्याल्दे
भुवन तिवारी राजनीतिशास्त्र रानीखेत
शरद चंद्र मिश्रा रसायन विज्ञान मानिला
प्रसून कुमार जोशी रसायन विज्ञान रानीखेत
तारा भट्ट भौतिक विज्ञान स्याल्दे
संजीव सक्सेना वाणिज्य द्वाराहाट
रूचि हरीश आर्या शिक्षाशास्त्र मोरी
माया शुक्ला संस्कृत रामगढ़
डॉ. भारती सिंघल अर्थशास्त्र कर्णप्रयाग
नीरू गुप्ता रसायन विज्ञान अगस्त्यमुनि