रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. यहां कुछ लड़के अपनी महिला मित्र के साथ घूमने आये थे. इस दौरान महिला फोटो शूट के लिए भारी बर्फबारी के बावजूद कम कपड़े पहने हुई थी. मंदिर के पास उसके दोस्त उसकी तस्वीर ले रहे थे, जिससे तीर्थ पुरोहित भड़क गए. उन्होंने यात्रियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई. मामला बिगड़ता देख तीर्थयात्रियों ने उनसे माफी मांगी और महिला ने अपनी जैकेट पहन ली.
यह भी पढ़े 👉 नवीन दुम्का भी विधायक निधि खर्च करने में अव्वल, संगठन का बोलना बताया उचित
आज एक महिला अपने दोस्तों के साथ केदारनाथ धाम पहुंची. यहां पहुंचने के बाद महिला ने अपना जैकेट निकाल दिया और उसके दोस्त उसकी तस्वीर लेने लगे. यह देखकर तीर्थ पुरोहित आक्रोशित हो गए. उन्होंने पास जाकर महिला और उसके दोस्तों का फेसबुक पेज पर लाइव वीडियो बनाना शुरू कर दिया.
वीडियो में पुरोहित ने कहा कि धार्मिक स्थलों को कुछ लोगों ने घूमने-फिरने का अड्डा बना दिया है. यहां आकर अर्द्धनग्न अवस्था में तस्वीरें ली जा रही हैं. यह धार्मिक संस्कृति का घोर अपमान है. धर्म स्थलों को बर्बाद किया जा रहा है. धाम में भारी ठंड पड़ रही है और कुछ लोग यहां आकर अर्द्धनग्न अवस्था में तस्वीरे लेकर धर्मिक स्थलों को बदनाम करने में लगे हैं. तीर्थ पुरोहितों ने यात्रियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई. उसके बाद यात्रियों की ओर से माफी मांगी गई.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें