हिमालय प्रहरी

केदारनाथ से 7 लोगों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर ’15 मिनट’ में कैसे बना मलबे का ढेर, देखें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मंगलवार बड़ा हादसा हो गया है. यहां केदारनाथ में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ जिसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में पायलट समेत श्रद्धालु शामिल हैं. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर राहत-बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है.

हादसे की सामने आई कुछ तस्वीरें और वीडियो में हेलिकॉप्टर का एक हिस्सा पहाड़ी पर जलता दिखाई दिया तो वहीं दूसरा हिस्सा टुकड़ों में पड़ा दिखा. हेलिकॉप्टर में सवार श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे कि उसी दौरान हादसे का शिकार हो गए. वहीं, चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने तेज धमाका होते सुना था. कुछ चश्मदीदों ने मीडिया से कहा, यहां मौसम अचानक बदला था. 15 मिनट में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई और विजिबिलिटी बेहद कम हो गई थी. इसी दौरान उन्होंने तेज धमाके की आवज़ सुनी और विमान क्रैश होते दिखा.

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जमीन पर गिरने से पहले हेलिकॉप्टर कहीं टकराया जिस कारण हवा में ही उसके पीछे के हिस्से में ब्लास्ट हुआ. वहीं, जमीन पर गिरने के बाद ईंजन में ब्लास्ट हुआ और उसमें आग लग गई. वहीं, मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया. टीम के सदस्यों को घटना स्थल पर मृतकों के शरीर के चिथड़े दिखाई दिए तो वहीं शरीर के अंग बिखरे दिखाई दिए.

आर्यन कंपनी का था हेलिकॉप्टर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने हादसे पर बात करते हुए 7 लोगों के मरने की पुष्टि की है. ये क्रैश हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का था. हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी जिस दौरान ये क्रैश हो गया. वहीं, जमीन पर गिरने से हेलिकॉप्टर में आग लग गई और उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई.

सीएम ने दिए जांच के आदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है. राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. इस दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए है.

Exit mobile version