हिमालय प्रहरी

कैटर्स स्वामी की कार और 19 लाख रुपए लेकर भागे ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर /रामनगर । काशीपुर के प्रमुख कैटर्स स्वामी की गाड़ी में रखे 19 लाख रुपए लेकर भागे ड्राइवर को रामनगर पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।रीवर साईड स्थित एक रिसाॅर्ट में कैटरिंग के काम के दौरान टेंट एंड कैटर्स के स्वामी के ड्राईवर द्वारा 19 लाख रूपयों की नगदी व कार लेकर चंपत होने के आरोपी को पुलिस टीम ने दबोचकर उसकी निशानदेही पर चुराई गई कार व 18 लाख 50 हजार रूपयों की नगदी भी बरामद कर ली।

बताते चले कि विगत 4 दिसंबर को माता मंदिर रोड काशीपुर निवासी राॅकी टैंट एंड कैटर्स राकेश कुमार उर्फ राॅकी पुत्र रमेश चन्द्र निवासी प्रसादीलाल का बाग कटोराताल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिसंबर को रामनगर में रीवर साईड स्थित एक रिसाॅर्ट में उनका कैटरिंग का काम चल रहा था। इस दौरान मौका पाकर मौहल्ला महेशपुरा निवासी उसका ड्राईवर साजिद उर्फ राजा पुत्र मोहम्मद शफीक रात्रि लगभग 8 बजे उसकी कार संख्या यूके18ए- 1186 लेकर फरार हो गया। कार में 19 लाख रूपये रखे थे। तमाम तलाश करने के बाद भी ड्राईवर का कोई पता नहीं चल सका। घर से उसकी पत्नी व बच्चे भी नदारद हो गये। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने फरार ड्राईवर का सुराग लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान तमाम संभावित स्थानों पर लगातार दबिश देने के बावजूद ड्राईवर कानून का गच्चा देता रहा। उसने अपने सभी मोबाईल फोन भी बंद कर लिये। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दिल्ली व मेरठ में भी दबिशें दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंत में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जनपद अमरोहा उप्र- के रजबपुर से फरार अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम में 18 लाख 50 हजार रूपयों की नगदी व शिफ्ट डिजायर कार कुंडेश्वरी की एक पाॅश कालोनी से बरामद कर ली। पुलिस टीम की इस सफलता पर महकमे के अधिकारियों ने टीम की पीठ थपथपाई है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज न्याल, का. संदीप कुमार, ललित राम तथा सर्विलांस टीम के किशन शर्मा व अनिल गिरी शामिल रहे।

Exit mobile version