हिमालय प्रहरी

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की, बीजेपी से गठबंधन के लिए कही यह बात

खबर शेयर करें -
चंडीगढ़ : अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी  बनाने का एलान किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है. अमरिंदर सिंह ने पार्टी के चुनाव चिह्न पर कहा कि इसका फैसला चुनाव आयोग करेगा. प्रेस वार्ता में अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में जो कार्य किए हैं. उनका ब्यौरा मीडिया से शेयर करना चाहते हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के चुनाव पूर्व घोषणा पत्र और अपनी सरकार के किए गए कार्यों को लेकर अलग-अलग दस्तावेज पेश किए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में मंत्री रहे लोगों ने मामूली बातों को लेकर सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें की. वे किसी का नाम नहीं लेना चाहते, क्योंकि उनके किए गए काम सरकार के प्रदर्शन की गवाही हैं. उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने जो भी काम किए हैं, उसका पूरा हिसाब देंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जितने भी वादे किए गए थे, उनमें अधिकांश पूरे किए गए हैं.

अमरिंदर सिंह ने पंजाब की सुरक्षा को लेकर कहा कि हालात संवेदनशील हैं. पंजाब की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. सीमा पार से नशे की तस्करी हो रही है. मादक पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का प्रयोग हो रहा है. पहले आंतकी बॉर्डर पर लगी तारों कर नीचे सुरंग बनाकर आते थे. अब ड्रोन के जरिये हथियार सप्लाई कर रहे है. फ़ौज देश कि रक्षा के लिए है. पंजाब ने बहुत सफर किया है. सुरक्षा को लेकर मैं हमेशा से गंभीर रहा हूं. ड्रोन बहुत बड़ा ख़तरा है. एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है.

अमरिंदर सिंह ने कहा, पंजाब में ड्रोन लगातार आ रहे है, पंजाब इंटेलिजेंस, रॉ, बीएसएफ, पंजाब पुलिस जानकारी साझा करती है पुलिस पूरी तरह से आंतकवाद से निपटने में सक्षम नहीं है. सीआरपीएफ और बाकी फ़ौज को पंजाब में रखना पड़ेगा.

बीजेपी से गठबंधन के लिए भी तैयार अगर…

19 अक्टूबर को ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह भी कहा था कि अगर किसानों के हित में किसान आंदोलन का समाधान कर दिया जाता है, तो 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं.

अमरिंदर सिंह ने कहा था कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे पर भी बात हो सकती है लेकिन इसके लिए किसान आंदोलन का समाधान किसानों के हित में होना चाहिए. उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले दलों के साथ भी गठबंधन की संभावना है. उन्होंने समान विचारधारा वाली पार्टियों के रूप में अकाली समूह, विशेष रूप से ढींडसा और ब्रह्मपुरा गुट का नाम लिया.

Exit mobile version