हिमालय प्रहरी

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व काऊ दिल्ली तलब, उत्तराखंड की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सियासी उठापटक तेज हो गई है । बीजेपी और कांग्रेस में नेताओं की दलबदल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व विधायक उमेश काऊ को दिल्ली बुलाने के साथ ही उत्तराखंड भाजपा में एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के कयास शुरू हो गए हैं।
यह भी पढ़े 👉 एक और बयान से चर्चाओं में है विधायक चैंपियन, देखे क्या बोले चैंपियन
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार भाजपा पिछले चुनाव में कांग्रेस से आए एक नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है। चर्चा तो यह भी है कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को अगर प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बता दें कि हरक सिंह रावत पहले ही अपनी उपेक्षा से नाराजगी जता चुके है। मगर भाजपा अगर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी देती है तो उनकी नाराजगी दूर हो सकती है।
यह भी पढ़े 👉 राजनीतिक लोग अपने लोभ लालच के चलते पार्टी बदलने का काम करते हैं-अरविंद पांडे
इसके अलावा विधायक उमेश काऊ भी हरक सिंह के साथ दिल्ली को रवाना हुए है। हालांकि इस रहस्य का पटाक्षेप हरक सिंह व उमेश काऊ के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद ही हो पाएगा,।लेकिन उत्तराखंड की राजनीति में उनको दिल्ली बुलाए जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र सुमित आर्य ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। जिसके बाद से ही भाजपा फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

Exit mobile version