हिमालय प्रहरी

खटीमा पुलिस ने होटल संचालक की मौत का किया खुलासा, मामला कुछ और ही निकला

खबर शेयर करें -

उधमसिंह नगर की खटीमा पुलिस ने चकरपुर क्षेत्र में मिले अज्ञात शव मामले का खुलासा कर दिया है. बता दें कि खटीमा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी मृतक का एक्सीडेंट कर भागा था। मृतक को किसी ने घायल अवस्था में देखा था और पुलिस को सूचना दी थी जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची उसकी मौत हो चुकी थी।

आपको बता दें कि मामला 7 मार्च का है। स्थानीय थाना पुलिस को 112 पर सूचना मिली कि चकरपुर क्षेत्र में शिव मन्दिर से आगे सानिया नाले के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर मौके पर चकरपुर चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए उसकी जेब चेक की तो जेबस से आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम पता देवेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र मधन सिंह विष्ट निवासी ग्राम काँचुला पोस्ट-धौलछीना जिला अल्मोडा उम्र 34 वर्ष अंकित था। इशकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। 7 मार्च को मृतक के भाई पदम सिंह ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी। अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

….जांच में पुलिस को मामला हत्या का लगा।एसएसपी ने टीम का गठन कर तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश। पुलिस को जानकारी मिली कि वो व्यक्ति 5 मार्च को अपनी इनोवा गाड़ी (UKO1TA 1423) में अल्मोडा से 03 दिन की बुकिंग में बनबसा आया था औऱ 5 मार्च की रात करीब 07.15 बजे मृतक ने खटीमा टोल पार किया गया। रात विश्राम बनबसा में किया और इसके बाद 6 मार्च की सुबह मृतक देवेन्द्र सिंह अपनी इनोवा गाड़ी में काम कराने के मकसद से हल्द्वानी गया। मृचत ने 6 मार्च की सुबह 6.47 बजे पुनः खटीमा टोल पार किया गया और 6 मार्च को ही वापसी पर रात 07:55 बजे मृतक ने खटीमा टोल पार किया लेकिन अपने गन्तव्य बनबसा नहीं पहुँच पाया। 7 मार्च को को मृतक देवेन्द्र सिंह का शव सानिया नाले के पास एनएच-124 के किनारे मिला। चूँकि मृतक की स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की दुश्मनी व अन्य विवाद प्रकाश में नहीं आया। लेकिन घटनास्थल के आस पास बारिकी से जाँच करने पर एक दाहिना साईड रियर व्यू मिरर कन्सोल मिला, जिसका घटनास्थल पर होना संदेह प्रकट कर रहा था जिसकी जाँच की गयी तो उक्त कन्सोल महेन्द्रा क्यान्टो गाडी का होना ज्ञात हुआ।

पुलिस टीमों ने हल्द्वानी से लेकर बनबसा तक सीसीटीवी कैमरों की जाँच की गयी। सीसीटीवी के अवलोकन से मृतक का 6 मार्च को हल्द्वानी से चकरपुर तक अकेले ही अपनी गाड़ी में आना स्पष्ट हुआ। मृतक के वाहन ने 06 मार्च के चकरपुर चौकी पार किया। इसी दौरान एक संदिग्ध महेन्द्रा क्यान्टो गाड़ी का अत्यधिक तीव गति में समय 8:32 बजे बनबसा की ओर से आकर चकरपुर चौकी पार करना दिखाई दिया। दौराने जाँच उक्त महिन्द्रा क्यान्टो गाड़ी के सम्बन्ध में अन्य सीसीटीवी कैमरों की जाँच की गयी तो इसकी दाहिनी हेड लाईट Qj दाहिने साईड का रियर व्यू मिरर टूटा हुआ मिला। उक्त वाहन का (DL82 AC 0251) दिखाई दिया। इस वाहन ने खटीमा टोल समय 8: 48 बजे रूद्रपुर की ओर पार किया जिस पर फास्ट टैग लगा था फास्ट टैग आईडी आई०डी०बी०आई० बैंक से सम्बन्धित थी। उक्त बैंक से विवरण मिलने पर पता चला कि फास्ट टैग भीम सिह त्यागी पुत्र जयपाल सिंह निवासी डिडोली थाना मुरादनगर, जिला गाजियाबाद के नाम पर है जिसका फोन नंबर भी मिला। फोन नंबर की जाँच में उक्त व्यक्ति का घटनास्थल पर होना तस्दीक हुआ जो कि 6 मार्च को पिथौरागढ़ की तरफ से आ रहा था। यह एक महत्वपूर्ण सुराग था जिसकी तस्दीक के लिए गहनता से जाँच करते हुये भीम सिंह के पते पर जाकर पूछताछ की गयी तो मालूम चला कि भीम सिंह त्यागी अपनी उक्त क्वान्टो वाहन से परिवार समेत बलुवाकोट  पिथौरागढ़ से अपनी ससुराल से अपने घर डिडौली, गाजियाबाद आ रहा था और वाहन को उसको रिश्तेदार मदन सिह बोरा पुत्र स्व० देव सिंह निवासी पईयापोडी, थाना बलवाकोट, तह धारचूला जिला पिथौरागढ उम्र 36 वर्ष चला रहा था.

चकरपुर के जंगल में गाड़ी के शीशे में धूल जमा हुई जिसे हटाने के लिये चालक ने पानी की बोतल से चलते वाहन में बाहर निकलकर शीशे में पानी डाला, जिस कारण उसकी कार अनियंत्रित हो गई और इसी दौरान दुर्भाग्यवश देवेन्द्र सिंह कार की चपेट में आ गया। उस वक्त देवेंद्र चकरपुर जंगल में वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर उतरा ही था कि क्वान्टो वाहन ने उसे टक्कर मार दी। चूंकि टक्कर सीधे व्यक्ति को लगी थी जिस कारण छिटककर काफी दूर गिर गया। उक्त क्वान्टो वाहन चालक ने अपने वाहन को वहाँ पर न रोकते हुये मौके से भाग गया।

मौके से भागकर क्वान्टो वाहन को वह सीधे रामपुर अपनी रिश्तेदारी में से गया, जहाँ इसके द्वारा उक्त वाहन को रिपेयर करवाया गया। पुलिस ने गैराज में भी पूछताछ की तो इसकी पुष्टि हुई। घटना प्रथम दृष्टया हत्या की प्रतीत हो रही थी वह सड़क दुर्घटना का होना स्पष्ट हुआ जिसमें घटनास्थल से मिला क्यान्टो वाहन का रियर व्यू मिरर एक महत्वूपर्ण सुराग साबित हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

1. नरेश चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली

2. दिनेश सिंह फर्याल, थानाध्यक्ष अनकईया खटीमा

3. देवेन्द्र गौरव मनि० कोतवाली खटीमा

4. कमलेश भट्ट, प्रभारी एस०ओ०जी० रूदपुर

5.ललित मोहन रावल, उद्यसित फोतवाली खटीमा

6. धीरज वर्मा, उ0नि0 कोतवाली खटीम

7. संदीप पिलख्वाल, प्रभारी चौकी चकरपुर

8. पंकज महर उ०नि० कोतवाली खटीमा

9. कैलाश सिह देव उ०नि० कोतवाली खटीमा

10 होशियार सिंह, उ०नि० कोतवाली खटीमा

11. नासिर हुसैन, कोतवाली खटीमा

12. कानि0 961 शान्ता लाल, फोतवाली खटीमा

13. कानि0 114 हरीश जोशी, कोतवाली खटीमा

14 कानि0 370 नवीन रजवार कोतवाली खटीमा

15 कानि0 1061 चन्दर सिंह कोतवाली खटीमा

16. कानि0 994 मो० मोहसिन कोतवाली खटीमा

17. कानि0987 खीम गिरी, कोतवाली खटीमा,

18. कानि0 526 हरेन्द्र थापा. कोतवाली खटीमा

19. कानि0 666 शहनवाज कोतवाली खटीमा

20 कानि0 535 प्रेम प्रकाश कोतवाली खटीमा रुद्रपुर

21. कानि0 1100 पंकज बिनवाल, एसओजी

22: कानि0 भूपेन्द्र आर्य, एसओजी रुद्रपुर

23. कानि0प्रभात चौधरी, एसओजी रुद्रपुर

24. कानि0 गणेश पांडे एसओजी रूद्रपुर

25. कानि0 ललित कुमार, एसओजी रुद्रपुर

26 कानि0 प्रमाद कुमार एसओजी रुद्रपुर

Exit mobile version