हिमालय प्रहरी

खटीमा में तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, कार सवारों को रस्सी की सहायता से बाहर निकाला

खबर शेयर करें -

खटीमा: उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा के चांदा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार रेलवे क्रॉसिंग के पास तालाब में गिर गई. चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चारों कार सवारों को कार से बाहर निकाला. गनीमत रही कि समय रहते सभी को निकाल लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

गौर हो कि भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र खटीमा के ग्राम चांदा में बीती देर रात एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में गिर गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने किसी तरह चारों कार सवारों को रस्सी की सहायता से बाहर निकाला.

 

Exit mobile version