हिमालय प्रहरी

खनन विभाग की कार्रवाई अनियमितता बरतने वाले स्टोन क्रशर स्वामियों के लिए बनी सिरदर्द

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल में खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. खनन विभाग लगातार अनियमितता मिलने वाले क्रशरों पर सीज की कार्रवाई कर रहा है. टीम ने बीते दिन उधम सिंह नगर में तीन क्रशर और स्क्रीनिंग प्लांट सीज किये था. वहीं खनन विभाग किसी भी अनियमितता को हलके में लेने के मूड में नहीं है. इसलिए मौके पर कार्रवाई की जा रही है.

कुमाऊं मंडल में खनन विभाग की टीम ने देहरादून की टीम के साथ स्टोन क्रशर पर मिल रही अवैध खनन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नैनीताल और उधम सिंह जनपद के 12 स्टोन क्रेशर सहित स्क्रीनिंग प्लांटों पर बड़ी कार्रवाई की. प्रथम दृष्टया अवैध खनन पाते हुए उप खनिज बिक्री पर रोक लगा दी है. खनन विभाग ने उधम सिंह नगर के बाजपुर पंतनगर और से सटे गौला नदी के किनारे स्थित कई स्टोन क्रशर में ताबड़तोड़ छापेमारी की. साथ ही सभी के स्टॉक भी चेक किए. इस दौरान खनन विभाग की टीम की छापेमार कार्रवाई से खनन कारोबारियों में खलबली मच गयी.

देहरादून से आये खनन विभाग के निदेशक एसएल पैट्रिक और अपर निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में शांतिपुरी क्षेत्र में 4 स्टोन क्रशर, एक स्क्रीन प्लांट और एक भंडारण में छापेमारी की गई, जिसमें तीन स्टोन क्रशर और एक स्टॉक में भारी अनियमितताएं पाई गई जिनको सीज कर दिया गया. तथा उनके रॉयल्टी पोर्टल को भी तत्काल बंद कर दिया गया और मौके पर मौजूद रेता बजरी की पैमाइश की गई. इस दौरान निदेशक खनन ने बताया कि 2 दिन में 9 प्लांटों को अवैध खनन से संबंधित अनियमितताएं मिलने पर सीज किया गया है और यह छापेमारी आगे भी जारी रहेगी.

खनन विभाग के मुताबिक स्टोन क्रशर और स्क्रीनिंग प्लांट में स्टॉक जांच और रात्रि के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन स्टोन क्रशर और स्क्रीनिंग प्लांटों में अवैध खनन पाया गया. जिसके बाद टीम द्वारा कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले में स्टोन क्रशर और स्क्रीनिंग प्लांट स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. स्टोन क्रशर और स्क्रीनिंग प्लांट से अग्रिम आदेश तक उप खनिज की बिक्री निकासी पर रोक लगा दी गई है.

Exit mobile version