राजू अनेजा, रामनगर।आम आदमी प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष मंजू तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता महंगाई की दोहरी मार झेलने को विवश है जहाँ एक ओर गरीब की थाली में पड़ी रोटी को भी जी० एस० टी० के दायरे में लाकर घोर पाप किया है तथा घरेलू सिलेंडर के दामों को भी बेतहाशा वृद्धि कर मातृशक्ति के बजट को हिलाकर रख दिया है।
अन्य खाद्यान्न सामग्रियों की कीमते आसमान छू रही है। वही दूसर ओर उत्तराखंड सरकार ने बसों के किराए में 25% वृद्धि कर गरीब जनता की दाल में महंगाई का एक तड़का और लगाकर सनसनी फैला दी है। महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता को धोखा देकर सत्ता प्राप्त कर चुकी डबल इंजन सरकार से गरीब जनता त्राहिमाम कर रही है।
चंद पूजीपतियों को फायदा पहुंचाने की नीयत से यह सरकार गरीबो का निवाला छीन रही है तथा बेरोजगारी के दंश से युवा पीड़ित है। सेना में भर्ती की राह जोहते युवाओ को अग्निवीर के नाम से बरगलाकर धोखाधड़ी की जा रही है। वर्तमान डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। उत्तराखंड में सरकार की जहां एक ओर महंगाई की मार
उत्तराखंड की महिलाए सह रही है वहां दूसरी ओर पर्वतीय जनपद चमोली में जंगल में पशुपालन हेतु घास पीठ पर लादकर लाती मातृशक्ति पर वदसलूकी की जाती है तथा घस्यारी योजना लागू करने वाली सरकार का दोहरा चरित्र सामने दिखाई दे रहा है। जहाँ घस्यारी योजना में पेंशन से पुरस्कृत करने की वात सरकार कर रही हूँ वहीँ महिलाओ साथ वर्वरतापूर्ण व्यवहार अशोभनीय
है इस प्रकरण में सरकार को शीघ्र मातृशक्ति से माफ़ी मांगनी चाहिए। जनता कर रही है सरकारी संस्थानों की लगातार बिकी इस बात का प्रमाण है कि देश की अर्थव्यवस्था अव्यवास्थित है।
01 डालर की कीमत 80 रुपया देकर प्राप्त हो रही है। यह देश की सबसे दयनीय हालत दर्शाता है। पडोसी देशो की तरह जनता भी सड़को पर उतरने में अब देरी नहीं करेगी।