हिमालय प्रहरी

गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली समाज सेविका मिना अंडोला को किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआं। लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के कई जगहों पर पहुंचकर गरीब व असहाय लोगों की बढ़-चढ़कर मदद करने वाली समाजसेवीका  मिना अंडोला को अभिनव भारत सामाजिक संगठन द्वारा सम्मान किया गया है ।

आपको बताते चलें कि समाजसेवीका  मिना अंडोला क्षेत्र में तमाम गरीब व  असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर दिखाई देती हैं इसके साथ ही क्षेत्र में होने वाले प्रत्येक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी पूर्ण सहभागिता निभाती रहती है उनके द्वारा किए गए सामाजिक  कार्यों से प्रेरित होकर अभिनव भारत सामाजिक संगठन द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान समाज सेविका मीना अंडोला को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया, इस अवसर पर समिति के संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि श्रीमती मीना अन्डोला समाजसेवा, गरीबों एवं असहयों की मदद में जो बढ़-चढ़कर भूमिका निभा रही है उसके लिए उन्हें इस सम्मान से नवाजा जा रहा है, उन्होंने मीना अन्डोला के उज्जवल भविष्य की कामना की। इधर मीना अन्डोला को सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Exit mobile version