हिमालय प्रहरी

ग्रामीण ने आंगनवाडी कार्यकत्री पर फोटो पहचान पत्र बनाए जाने के नाम पर ₹900 घुस मांगे जाने का लगाया आरोप

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर ।निकटवर्ती क्षेत्र पेंगा ग्राम निवासी ग्रामीण ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर क्षेत्र की आंगनवाडी कार्यकत्री पर फोटो पहचान पत्र बनाए जाने के नाम पर ₹900 मांगने का आरोप लगाते हुए उक्त आंगनवाडी कार्यकत्री पर कड़ी कार्यवाही की गुहार लगाई है।


पेंगा ग्राम निवासी सोमपाल पुत्र रामकिशन ने उत्तराखंड निर्वाचन आयोग को एक शिकायती पत्र भेजते हुए आशा कार्यकत्री पर फोटो पहचान पत्र बनाए जाने के नाम पर 900 रुपए का आरोप लगाते हुए बताया कि दीपा पाल निवासी काशीपुर पेंगा ग्राम एक कार्यकत्री उनके क्षेत्र में चुनाव संबंधी कार्य देख रही है तथा जब अपने परिवार के फोटो पहचान पत्र बनाने के लिए उक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगी काफी दिन टाल मटोल करने के बाद आखिरकार उसने प्रत्येक पहचान पत्र के ₹150 के हिसाब से कुल 6 पहचान पत्र बनाए जाने के नाम पर ₹900 मांगे तथा पैसे न दिए जाने पर वोटर लिस्ट से नाम कटवाने तक की धमकी दे डाली जिसकी फोन रिकॉर्डिंग प्रार्थी के पास सुरक्षित है ग्रामीण ने आरोप लगाया कि गांव के कई लोगों से भी चुनाव संबंधी कार्य करने के नाम पर उक्त आंगनवाडी कार्यकत्री पैसे की डिमांड करती है तथा अपने रिश्तेदार प्रत्याशी को मतदान करने का आह्वान करती है जो कि भारतीय आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन है ग्रामीण ने निर्वाचन आयोग को उक्त आंगनवाडी कार्यकत्री पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हुए उसके परिवार को अन्य नागरिकों की तरह मुफ्त में पहचान पत्र दिए जाने की गुहार लगाई है।

Exit mobile version