हिमालय प्रहरी

चंपावत दुर्घटना : मां-बेटी को मौत बुलाकर ले गई थी टनकपुर

खबर शेयर करें -

हमारे बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि मौत अपने साथ कुछ न कुछ बहाना लेकर आती है। ठीक ऐसा ही चम्पावत हादसे में बसंती भट्ट और उसकी चार वर्षीय पुत्री दिव्यांशी के साथ हुआ। ये दोनों बारात में शामिल नहीं थी, बल्कि इन्हें उनकी मौत ने वहां बुलाया था. शिक्षिका बसंती भट्ट और चार साल की बेटी दिव्यांशी का कहानी बड़ी अलग है.


बसंती को चम्पावत से अपने माइके डांडा जाना था। लेकिन वाहन नहीं मिल पाने के कारण वह शाम को रोडवेज की बस से अपनी बच्ची के साथ सीधे टनकपुर चली गई। इस उम्मीद के साथ कि वहां से डांडा के लिए कोई न कोई वाहन मिल जाएगा। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी उसे कोई बस नहीं मिली, बसंती को पता था कि डांडा से टनकपुर बारात आई है।

विधि का विधान देखिए कि बसंती अपनी बेटी के साथ बारात की मैक्स में सवार होकर अपने गांव डांडा के लिए निकल पड़ी, जो बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गई और खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई. इन 14 लोगों ने बसंती भट्ट और उनकी चार साल की बेटी दिव्यांशी भी थी.

मृतका बंसती के पति नारायण दत्त भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज धौन में शिक्षक हैं। इस घटना के बाद मृतका के घर और माइके में कोहराम मच गया है।

Exit mobile version