हिमालय प्रहरी

चाय बनाते वक्त सिलेंडर ने पकड़ी आग, एसडीएम काशीपुर की तत्परता से टला बड़ा हादसा

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर । निकटवर्ती क्षेत्र कूँडा के ग्राम करनपुर में रसोई में चाय बनाते समय सिलेंडर ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग नें विकराल रूप धारण कर लिया गनीमत यह रही कि इस दौरान प्रधान पति की ततपरता और एसडीएम काशीपुर के एक्शन में आने से बड़ा हादसा होने से टल गया।

घटना काशीपुर के निकटवर्ती कूँडा थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर की है यहाँ के रहने वाले इमरत सिंह का मकान गाँव प्रधान राजवंश कौर के मकान के निकट है। आज सुबह जब इमरत सिंह के परिजन घर के किचिन में चाय बनाने के लिये गए तो गैस चूल्हा जलाते समय सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग नें विकराल रूप धारण कर लिया। इमरत सिंह ने तत्काल प्रधान पति व समाजसेवी औंकारदीप सिंह को सूचना दी । ग्रामीणों की मदद से किसी तरह जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकाला गया। प्रधानपति औंकारदीप सिंह ने बताया कि सिलेंडर में आग से बस्ती में आग लगने का खतरा मंडराने लगा इस दौरान उन्होंने सहायता के लिये 102 पर कॉल करने का प्रयास किया परन्तु कॉल नही लग पाई जिसके उपरांत उन्होंने काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप सिंह से मदद की गुहार लगाई। एसडीएम अभय प्रताप तत्काल एक्शन में आये और उन्होंने त्वरित फायर बिग्रेड व पुलिस को मौके पर पहुँचने के आदेश दिए। कुछ ही देर में फायर बिग्रेड कर्मियों ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पा लिया। इस तरह एक बड़ी घटना घटने से बच गई।

Exit mobile version