हिमालय प्रहरी

चार धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू, देखें पहले दिन कितने यात्री पहुंचे।

खबर शेयर करें -

देहरादून। शनिवार से चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू हो गई। हालांकि, पहले दिन सभी धामों में ज्‍यादातर स्‍थानीय श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर बाहर से आए कुछ श्रद्धालुओं ने भी इस ओर रुख किया। अभी तक केदारनाथ के लिए गौरीकुंड से 342 श्रद्धालु रवाना हो चुके हैं।

हेमकुंड यात्रा के लिए 100 श्रद्धालु पहुंचे हैं। राज्‍य सरकार ने चारों धामों में सीमित संख्‍या में श्रद्धालुओं को धामों में दर्शन के लिए जाने की अनुमति प्रदान की हुई है। बदरीनाथ में 1000, केदारनाथ में 800, गंगोत्री में 600, यमुनोत्री में 400 और हेमकुंड में 1000 श्रद्धालुओं को ही जाने की अनुमति है। देहरादून स्‍मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण और देवस्‍थानम बोर्ड की वेबसाइट से ई-पास लेकर ही यात्रा की अनुमति दी जा रही है।

Exit mobile version