राजू अनेजा, काशीपुर। चुनाव से पूर्व पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने को कमर कस चुकी काशीपुर पुलिस द्वारा चलाए गए गहन चैकिंग अभियान के दौरान सीमावर्ती राज्य उत्तरप्रदेश से उत्तराखंड के काशीपुर में अवैध तमंचों की सप्लाई देने आये यूपी के जिला मुरादाबाद के रहने वाले दो लोगों को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया।
जबकि एक अन्य स्थान से एक व्यक्ति को भी मय तमंचा गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि यूपी के मुरादाबाद जिले के रहने वाले सचिन व विशाल को एसओजी व काशीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा जबकि काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी अंतर्गत रहने वाले विकास को एक अन्य जगह से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर तथा एक तमंचा 32 बोर व जिंदा कारतूस बरामद किये गए। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि इस बात की पूछताछ की जा रही है कि वह कौन लोग है जिनको यह तमंचे भेजे जा रहे है, या माहौल खराब करना चाहते है , उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी।
इस दौरान पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उप निरीक्षक ओमप्रकाश, उपनिरीक्षक नवीन बुधानी,कांस्टेबल प्रेम कनवाल, गिरीश मठपाल, विनोद जोशी, संजय कुमार, हरि सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणजीत प्रसाद, जगदीश फर्त्याल, जबकि एसओजी काशीपुर टीम की ओर से उप निरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल, जरनैल सिंह, दीपक कठैत, विनय, दीवान बोरा, मौजूद रहे।