हिमालय प्रहरी

चेकिंग कर रही ARTO टीम को ट्रक ने रौंदा, सिपाही समेत दो की मौत, ड्राइवर फरार

खबर शेयर करें -

एआरटीओ सुल्तानपुर मंगलवार को भोर पहर लखनऊ- बलिया राजमार्ग पर माधवपुर छतौना के पास वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने प्रवर्तन सिपाही और संविदा कर्मी चालक को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसपी सोमेन बर्मा मौके पर पहुंचे जांच शरु कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी।

एआरटीओ राकेश कुमार वर्मा आज भोर पहर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर छतौना गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सुल्तानपुर से कादीपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने एआरटीओ के चालक अब्दुल मोबीन निवासी शास्त्री नगर थाना कोतवाली नगर और सिपाही अरुण सिंह निवासी बीकेटी लखनऊ को रौंद दिया। हादसे में गाड़ी के चालक मोबीन और प्रवर्तन विभाग के सिपाही अरूण सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना में एआरटीओ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना की सूचना पर एसपी सोमेन बर्मा, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर कृष्णकांत सरोज और थानाध्यक्ष के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल की है। ट्रक चालक गाडी छोडकर फरार हो गया। जिसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। एआरटीओ राकेश कुमार वर्मा ने बताया वह टीम के साथ चेकिंग करके कादीपुर से लौट रहे थे। रास्ते मे लघुशंका के लिए गाड़ी खड़ी किए थे,तभी हादसा हो गया। सीओ कृष्णकांत सरोज ने बताया ट्रक चालक फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह भी बताया कि चेकिंग के दौरान घटना घटी है। जांच की जा रही है।

Exit mobile version