हिमालय प्रहरी

छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग लेकर हल्दुचौड़ महाविद्यालय में छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तालाबंदी

खबर शेयर करें -

लालकुआं: छात्र संघ चुनाव कराने, पुस्तकालय में किताबो की समुचित व्यवस्था करने व शौचालय की स्थिति को सही करने की मांग को लेकर लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दुचौड़ में छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा काटा।

इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्र छात्राओं ने कॉलेज के गेट पर ताला लगाकर प्राचार्य समेत समस्त स्टाफ को गेट के अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।


शनिवार की प्रातः लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के गेट को छात्र छात्राओं ने बंद कर दिया, जिसके बाद वह गेट के आगे धरने में बैठ गए। जिस कारन महाविद्यालय स्टाफ गेट के अंदर नही जा सका, प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राएं अतिशीघ्र छात्रसंघ चुनाव कराने, पुस्तकालय में पुस्तकों के समुचित व्यवस्था करने व गंदगी से भरे शौचालय की स्थिति को दुरुस्त करने की मांग करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

छात्र छात्राओं का हंगामा बढ़ता देख हल्दुचौड़ चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह के नेतृत्व पुलिस बल व गुप्तचर विभाग भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्राचार्य डॉ अंजू अग्रवाल को अपना मांग पत्र भी सौंपा। इस मौके पर छात्र नेता विजय सामंत, राजा धामी, लक्ष्मण सिंह जेठा, महेश बिष्ट, खजाना आर्य, कमल चंद्र, कन्हैया भट्ट, प्रियंका सिजवाली, तनुजा सागर, अंजली भंडारी, नीलम भट्ट, देवेंद्र सिंह नैनवाल, शेखर पांडे समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

इधर प्राचार्य ड्रा अंजू अग्रवाल ने कहा की छात्रों द्वारा दिए गए ज्ञापन को उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है, पुस्तकालय में एक सप्ताह के भीतर किताबे उपलब्ध करा दी जाएंगी, अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।

Exit mobile version