हिमालय प्रहरी

जनता के सपनों का काशीपुर बनाऊंगा: दीपक बाली

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर ।आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने कहा है कि 20 वर्षों से अवरुद्ध पड़े विकास को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब जनता को तय करनी है ।जनता को सोचना होगा की जिन राजनीतिक दलों ने विकास के नाम पर केवल धोखा दिया है क्या उन्हें फिर मौका दिया जाए या फिर काशीपुर के नव निर्माण का सपना लेकर आई आम आदमी पार्टी को इस बार समर्थन देकर काशीपुर के विकास की जिम्मेदारी सौंपी जाए।

मैं विश्वास दिलाता हूं की जनता को ऐसा काशीपुर बना कर दूंगा जैसा उसने सपने में सोचा होगा ।अच्छी सड़कें होंगी शानदार स्कूल होंगे और चिकित्सा की बेहतरीन व्यवस्था होगी और बेरोजगारों को काम मिलेगा। मुझे वोट देने के बाद जनता मुझे अपने बीच खड़ा देखेगी और जन भावनाओं के अनुरूप काशीपुर का चहुंमुखी विकास होगा।

Exit mobile version