राजू अनेजा, लालकुआ। लालकुआं विधानसभा चुनाव में निर्दलीय रूप से चुनावी रण में उतरे पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने अपनी जनसभा में हजारों की तादात में शक्ति प्रदर्शन कर कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों को सकते में डाल दिया है। निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान का जलवा देख इस बार लाल कुआं में रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस और भाजपा के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने इस बार मुकाबले को काफी रोचक बना दिया है पवन चौहान की विशाल जनसभा के बाद भाजपा और कांग्रेस में जबरदस्त खलबली मची हुई है।
यहां राजीवनगर घोड़ानाला स्थित खेल मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने विशाल जनसभा को संबोधित किया विशाल जनसभा में उमड़ी हजारों कि भीड़ देख पवन चौहान आंखों में आंसू निकल आए इस दौरान उन्होंने अपने रुंधे गले से सम्बोधन कर भाजपा काग्रेंस पर जमकर प्रहार किया।
उन्होंने कहा कि इस बार उन्होंने सिर्फ जनता की मांग पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और इस बार लालकुआ विधानसभा में एक नया इतिहास बनेगा। उन्होंने कहा कि जैसे प्रभु श्रीराम ने वानर सेना के बल पर लंका पर विजय पाई थी, इस बार लालकुआ में भी वह मातृशक्ति, बुजुर्गो व युवा सेना के बल पर चुनाव जीत कर इतिहास रचेंगे।
उन्होंने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी के विधानसभा में पहुंचने के बाद लालकुआ विधानसभा में पारदर्शिता के साथ विकास कार्य कराए जाएंगे तथा लालकुआ के विकास में सभी वर्ग के लोगों को शामिल किया जाएगा , ग्रामीणों के सुझावों के आधार पर ही क्षेत्र के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी तथा लालकुआ से भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे हमेशा ही लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे वही कार्यक्रम का संचालन विकास गुप्ता ने किया।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा अरूणा चौहान, पूर्व सैनिक नन्दन सिंह राणा,मो. मतलीम खान,शोभा जोशी, अंजलि पंत सहित हजारों कि संख्या में लोग मौजूद रहे ।