हिमालय प्रहरी

जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल हल्दूचौड़ में मनाया गया दीपोत्सव, आकर्षण का केंद्र रही रामायण की झांकियां

खबर शेयर करें -

लालकुआं: दीपावली के शुभ अवसर पर जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल हल्दूचौड़ में प्रकाशोउत्सव, दीप महोत्सव का आयोजन हर्ष एवं उल्हास के साथ मनाया गया ।

इस मौके पर छात्र- छात्राओं द्वारा अनेक प्रकार की रोबोटिक, आर्ट व क्राफ्ट, खेल व व्यंजन आदि के साथ ही स्टाल व प्रदर्शनी लगाई गई। दीप महोत्सव का मुख्य आकर्षण का केंद्र संपूर्ण रामायण की सुंदर झलकियां और ग्यारह सौ दीपों का प्रज्वलन रहा।
इससे पूर्व महोत्सव का शुभारंभ प्रबंधक अक्षत जैन व प्रधानाध्यापिका डा शिप्रा ने रिबन काटकर किया। मेले में निकाले गए लकी ड्रा में वैभव सिंह कैड़ा, चित्रांशी टम्टा द्वितीय, सौम्या भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि हेल्दी बेबी शो में कियांश गुप्ता एवं मोहित पांडे विजेता रहे।

Exit mobile version