राजू अनेजा,काशीपुर। एक जालसाज द्वारा फोन पर युवती का ताऊ बन कर युवती से मदद के नाम पर हजारों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है पुलिस ने आरोपी युवती की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है,
बता दे काशीपुर निवासी आयुषी आर्य पुत्री महेश चंद्र ग्राम कुंडेश्वरी नियर शिव मंदिर ने अपने साथ हुई ठगी की तहरीर देकर एक अज्ञात मास्टरमाइंड के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है, आयुषी ने तहरीर देकर बताया है कि मेरे फोन पर एक कॉल आई जिसमें उस व्यक्ति ने आयुषी से उसका ताऊ कहकर पैसों की मदद मांगी, आयुषी ने ताऊ की आवाज का विश्वास करते हुए ऑनलाइन मास्टरमाइंड के नंबर पर फोन पे के माध्यम से ₹63999 ट्रांसफर कर दिए,
यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड पुलिस में 1614 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
पैसे ट्रांसफर होने के बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार करने लगा, जिससे ठगी का अहसास होते ही पैरों तले जमीन खिसक गई, निराश पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ हुई ठगी की तहरीर देकर कार्यवाही करने की मदद मांगते हुए गुहार लगाई है, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात मास्टरमाइंड के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है