हिमालय प्रहरी

जुलाई में मिलेगा उत्तराखंड कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष, 6 महीने पहले ही बने है गणेश गोदियाल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही उत्तराखंड कांग्रेस ने संगठन चुनाव का भी एलान कर दिया है। पार्टी ने कार्यक्रम को इस तरह से तैयार किया है कि जुलाई तक राज्य में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का चयन भी कर लिया जाएगा। ऐसे में एक बार फिर 6 महीने पहले ही अध्यक्ष बनने वाले गणेश गोदियाल फिर से निर्वाचित होंगे या फिर पार्टी किसी दूसरे चेहरे पर विचार करेगी।

दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
उत्तराखंड में चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब कांग्रेस प्रदेश के करीब पांच लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने में जुटी हुई है। हालांकि कांग्रेस की सदस्यता को लेकर टारगेट 10 लाख का है, लेकिन करीब पांच लाख लोगों को पार्टी चुनाव और उससे पहले ही कांग्रेस में शामिल करवा चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस का 10 लाख लोगों को जोड़ने का टारगेट 31 मार्च तक का है। इसके बाद बूथ से लेकर ब्लॉक और जिला से लेकर प्रदेश तक के चुनावी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा। एआईसीसी मेंबर्स भी चयनित किए जाएंगे, जो राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले चुनाव में प्रतिभाग करेंगे।

अब तक कौन बना उत्तराखंड कांग्रेस का अध्यक्ष
वर्ष 2001 से 2007 : हरीश रावत
वर्ष 2007 से 2014 : यशपाल आर्य
वर्ष 2014 से 2017 : किशोर उपाध्याय
वर्ष 2017 से 2021 : प्रीतम सिंह
जुलाई 2021 जुलाई से : गणेश गोदियाल

Exit mobile version