उत्तर प्रदेश सहित 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद BJP अब मिशन गुजरात पर लग चुकी है। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आते हीं, उसी सुबह पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात पहुंच गए। उन्होंने एयरपोर्ट से लेकर गांधीनगर में स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय ‘मंगलम’ तक 9 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया। गुजरात में पिछले साल ही पूरी सरकार ही बदल दी गई थी और भूपेंद्र सिंह पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके अलावा नितिन पटेल समेत तमाम पुराने नेताओं को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया। प्रधानमंत्री का यह मेगा रोड शो और बीजेपी की तैयारियों को देखकर लग रहा है कि बीजेपी गुजरात चुनाव को लेकर कितनी गंभीर है। ऐसे में मनाना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ही गुजरात विधानसभा चुनाव के मुख्य चेहरा होंगे।
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर ये है कि गुजरात में विधानसभा का चुनाव समय से पहले जून 2022 में हीं कराये जा जकते हैं। इसके लिये गुजरात बीजेपी नें सर्वे के लिये कई टीमें काम पर लगा दी हैं। चुंकि हाल हीं में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम को बीजेपी जनता के सामने एक लहर के रुप में पेश कर इसका पूरा फायदा उठाना चाह रही है। वैसे तो गुजरात विधानसभा का कार्यकाल दिसम्बर 2022 तक का है…लेकिन गुजरात में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की बढ़ती सक्रियता से बीजेपी की चिन्तायें बढ़ गई हैं। और यही कारण है कि बीजेपी ने गुजरात में तेजी से सर्वें कराना शुर कर दिया है। अगर सर्वे रिपोर्ट बीजेपी के पक्ष में आया तो जून 2022 में ही गुजरात का विधानसभा चुनाव कराया जा सकता है।
उधर आम आदमी पार्टी की पंजाब में शानदार जीत के बाद से हीं अरविंद केजरीवाल भी गुजरात को लेकर बहुत गंभीर दिख रहे हैं. इसलिए उन्होंने चुनाव के नतीजे आने के ठीक 1 दिन बाद हीं दिल्ली से विधायकों की टीम गुजरात भेज दिया है. गुजरात के विभिन्न जिलों में आम आदमी पार्टी के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए दिल्ली के विधायक और गुजरात के प्रभारी गुलाब सिंह यादव, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक सौरभ भारद्वाज, पार्टी के सीनियर नेता और विधायक दिलीप पांडे, अजय यादव, नरेश यादव शामिल हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें