सितारगंज में स्टोन क्रशर स्वामियों के खिलाफ ट्रक मालिकों ने मोर्चा खोल दिया है. ट्रक मालिकों ने स्टोन क्रशर स्वामियों पर 5 से 6 रुपए क्विंटल कटौती करने का आरोप लगाया है. साथ ही स्टोन क्रशर स्वामियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया.
उधम सिंह नगर जिला के सितारगंज में कल खनन ट्रक मालिकों ने स्टोन क्रशर मालिकों की मनमानी के खिलाफ जमकर हंगामा किया. आक्रोशित ट्रक मालिकों का कहना है कि स्टोन क्रशर मालिक अपनी मनमानी कर रहे हैं. स्टोन क्रशर मालिकों की ओर से कहा गया कि ट्रक मालिक खनन की रॉयल्टी कटवा कर आएं और जब ट्रक खनन की रॉयल्टी लेकर स्टोन क्रेशर पर पहुंचे तो स्टोन क्रशर मालिकों की ओर से 5 से 6 रुपये क्विंटल कटौती की जा रही है.
स्टोन क्रशर मालिकों के इस मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. उनका कहना है कि स्थानीय प्रशासन और सरकार से मांग है कि वो स्टोन क्रशर मालिकों की मनमानी को बंद कराएं. यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वो स्टोन क्रशर के आगे अपने परिवारों के साथ धरना देंगे।