हिमालय प्रहरी

ततैया के हमले में एक युवक की मौत, 4 युवक हुए अस्पताल मैं भर्ती

खबर शेयर करें -

गंगोलीहाट: पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विधानसभा के रावल गांव में ततैया के हमले में एक युवक की मौत हो गई है. इसके अलावा एक महिला समेत 4 लोग घायल हो गए. घायल का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है. ततैया हमले के बाद से कई पशु भी बीमार बताए जा रहे हैं.

दरअसल सोमवार को गंगोलीहाट के रावल गांव के ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे. उनके पशु भी उनके आसपास ही चर रहे थे. तभी अचानक ततैयों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया. ततैयों के हमले में रावल गांव निवासी 25 वर्षीय रवि, 45 वर्षीय विनोद रावल व उसकी 38 वर्षीय पत्नी रेखा व उनका 14 वर्षीय बेटा हेमू और गांव का 27 वर्षीय भूपेश बुरी तरह से जख्मी हो गए. इस दौरान हमले में उनके पशु भी घायल हुए.

पांचों घायलों को ग्रामीण ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रवि, रेखा और भूपेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. लेकिन जिला चिकित्सालय पहुंचने से पहले रवि ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

जबकि महिला रेखा और भूपेश का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है. वहीं, विनोद और उसके बेटे हेमू का सीएचसी गंगोलीहाट में ही इलाज चल रहा है. गांव के कई पशु भी ततैये के झुंड के हमले के बाद बीमार बताए जा रहे हैं.

Exit mobile version