बरेली में सास बहू के बीच ताला लगाने को हुए विवाद में सास ने बहू का सिर फोड़ दिया। जिसके बाद पति के साथ थाने पहुंची बहू ने सास के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी। मामले में पुलिस जांच करने के बाद कार्रवाई करेगी। मामला इज्जतनगर थाने का है।
पति के साथ पहुंची थाने, दी तहरीर
यहां रहने वाली रश्मि अपने पति विनीत कुमार के साथ थाने पहुंची। जहां उन्होंने तहरीर देते हुए बताया कि वह मिनी बाइपास स्थित सेवाधाम कालोनी में रहती है। उनके पति विनीत कैफे संचालक है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार को घर पर अकेली थीं। शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी सास ममता गुप्ता घर पहुंची। जिसके बाद वह लगाने लगी। उन्होंने इसका विरोध किया।रश्मि का आरोप है कि विरोध करने पर उनकी सास भड़क गई और मारपीट पर अमादा हो गई।
जांच के बाद हाेगी आराेपित पर कार्रवाई
इसके साथ ही गाली गलौज भी शुरू कर दी। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो दोनो के बीच झगड़ा हो गया। हाथापाई शुरू हो गई। जिसके बाद गुस्से में आई सास ने बहू का सिर फोड़ दिया।जिसके बाद वह सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गई। हालांकि इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें