हिमालय प्रहरी

तीन जिलों में रेड, 4 में ऑरेंज, 6 में येलो अलर्ट, कुमाऊं से गढ़वाल तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में ये मॉनसून आफत बनकर बरस रहा है. जिससे पहाड़ों में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है. इस बीच मौसम विभाग ने देवभूमि के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज राज्य में भारी से भारी बारिश के तीन अलर्ट जारी किए गए हैं. तीन जिलों में के लिए रेड अलर्ट जारी है. 4 जिलों में ऑरेंट अलर्ट है. 6 जिलों में भारी से भारी बारिश का पीला अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के कुमाऊं में ऑरेंज अलर्ट और गढ़वाल में येलो अलर्ट जारी किया गया है. गढ़वाल के अधिकांश जिलों और राजधानी देहरादून में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही नदी-नालों के पास जाने से बचने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है.

राज्य के इन जिलों में जारी है रेड अलर्ट: मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के जिन तीन जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, वो तीनों कुमाऊं मंडल में हैं. चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी है. यानी इन तीन जिलों में भारी से भारी बारिश होगी. बादल गरजेंगे. बिजली चमकेगी. ऐसे में यहां के लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा गया है. अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

इन जिलों में जारी है ऑरेंज अलर्ट: उत्तराखंड के चार जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. जिन जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है, उनमें एक जिला गढ़वाल मंडल और तीन जिले कुमाऊं मंडल में आते हैं. गढ़वाल मंडल में पौड़ी गढ़वाल जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में जारी है येलो अलर्ट: बाकी बचे छह जिलों में तीव्र से तीव्र बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें सभी 6 जिले गढ़वाल मंडल में पड़ते हैं. उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून और हरिद्वार जिलों में तीव्र से तीव्र बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

देवभूमि में लैंडस्लाइड की घटनाएं
उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहीं हैं. कई जगहों पर पहाड़ का भारी मलबा हाइवे पर आकर गिरने की घटनाएं आम हो चुकी हैं. जिसके चलते सड़कों पर लंबा जाम देखने को मिल रहा है. पुलिस प्रशासन अपनी मौजूदगी में क्रेनों की मदद के जरिए मलबे को हटाने में लगी हुई है. बीते डेढ़ महीने से देवभूमि में यही हालात हैं. मौसम विभाग की तरफ से एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है. कई हिस्सों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश हो सकती है. जिससे लैंडस्लाइड का डर भी बना हुआ है.

Exit mobile version