राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर में लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने इस बार पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के पुत्र राजा नरेन्द्र चंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
बताते चलें कि लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने करीब 53 विधानसभाओं पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जिसमें सभी दावेदारों पर गहन मंथन के बाद आखिरकार सांसद केसी सिंह बाबा के पुत्र राजा नरेन्द्र चंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर काशीपुर में 20 साल का सूखा मिटाने की कोशिश की है बताते चलेकि जिस नाम के बारे में काशीपुर में कोई सोच भी नहीं रहा था कांग्रेस में वह नाम अचानक से टिकट की दौड़ में सबसे आगे हो गया।
पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के सुपुत्र नरेन्द्र चंद्र सिंह को आलाकमान ने 4 दिन पूर्व दिल्ली में बुलाया था जहां उन्हें काशीपुर से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया। जिस पर उन्होंने प्रत्याशी बनने के लिए हामी भर दी थीं। ऐसे में जहां इस बार टिकट की दौड़ में संदीप सहगल, मुक्ता सिंह और मनोज जोशी, का नाम सुनने में आ रहा था वहीं काशीपुर विधानसभा से पूर्व सांसद के सी सिंह बाबा के सुपुत्र कुवर नरेंद्र चंद्र सिंह बाबा पर विश्वास जताते हुए पार्टी हाई कमान ने दांव खेला है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि इस नाम पर पार्टी में कोई भी विरोध नहीं करेगा और सभी कांग्रेसी एकजुट होकर उन्हें चुनाव लड़ आएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें