हिमालय प्रहरी

थल-मुवानी सड़क में फॉर्च्यूनर खाई में जा गिरी, रिटायर्ड ब्रिगेडियर सहित 5 लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: थल-मुवानी सड़क में बीती रात एक फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर विनोद चंद भी शामिल हैं. ब्रिगेडियर चंद अपने गांव के लोगों के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने कर्णप्रयाग गए थे और वापस लौटते समय उनकी गाड़ी थल-मुवानी रोड में दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

हादसे की सूचना बुधवार सुबह थल पुलिस को मिली. जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों के शवों को रेस्क्यू किया. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल दोनों घायलों खतरे से बाहर है.

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड ब्रिगेडियर विनोद चंद ने अपने गांव बुंगा में मंदिर की स्थापना की थी. मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले वे गांव के लोगों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने कर्णप्रयाग गए थे. जहां से लौटते समय थल-मुवानी रोड पर ये हादसा हुआ. जिसमें ब्रिगेडियर चंद समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं. मृतकों में दो लोग नेपाल के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़े 👉 बिंदुखत्ता में गौला नदी में समाया एक मकान, तीन घर खतरे में

मृतकों के नाम: विनोद चंद ग्राम बुंगा, रघुवीर सिंह ग्राम बुंगा, नरेंद्र चंद ग्राम बुंगा, दीपक अवस्थी ग्राम पाटन नेपाल, मदन मोहन जोशी ग्राम पाटन नेपाल. वहीं, घटना में दीवान चंद ग्राम आठ गांव शिलिंग और दल बहादुर बिष्ट ग्राम पाटन नेपाल घायल हो गए हैं.

Exit mobile version