वो अपने सनम को दिल दे चुकी थी, उसने सोचा कि वह उसकी हो जाएंगी। MP के जबलपुर में दरोगा और उसके थाने की कॉन्स्टेबल की आगे बढ़ी ये लव स्टोरी फिजिकल रिलेशन तक पहुंच गई। ऐसा आरोप लगाते हुए कॉन्स्टेबल ने शादी का दबाब बनाया, मांग में सिंदूर भरने की रस्म हुई। लेकिन जब पहले से शादीशुदा दरोगा लड़की को अपनाने राजी नहीं हुआ। तो अब उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हो गया है। जो पुलिस वाला चोर उचक्कों को पकड़ने दौड़ता था, अब उसी के महकमे की पुलिस उसको पकड़ने दौड़ रही है। कहानी ही कुछ ऐसी है…
किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर गाड़ी में बैठकर पोज़ दे रहे इस शख्स का नाम संदीप अयाची है। मूलतः मध्यप्रदेश के दमोह जिले के रहने वाले संदीप की पुलिस विभाग में नौकरी लगी। टीआई रहते इनकी जबलपुर में पोस्टिंग हुई। अपने काम और कला से इन्होने पब्लिक के बीच अच्छी जगह भी बनाई। कटनी के बरही थाने में भी रहे, पब्लिक के बीच इश्क के कई मामलों को भी इन्होने सुलझाया। जिसकी ख़बरें मीडिया की सुर्खियां बनती रही। लेकिन आज खुद ये अपने ही विभाग की लेडी कॉन्स्टेबल से हुए इश्क में उलझ गए है। अब ये खुद खबर बन गए है।
48 साल का दरोगा 25 साल की कॉन्स्टेबल
48 साल के संदीप अयाची पर 25 साल की नरसिंहपुर जिले की रहने वाली कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाए है। करीब 6 महीने पहले दोनों के बीच संबंधों का खुलासा हुआ था। जबलपुर के एक थाने में पहुंचकर इस दरोगा के खिलाफ लेडी कॉन्स्टेबल ने हंगामा मचाया था। बाद में मामले ने तूल पकड़ा, तो संदीप को अपना पति मान रही लड़की, पिता तुल्य कहने लगी, तो कभी नेक इंसान होने की दुहाई देने लगी। मामला पुलिस से जुड़ा था, लिहाजा जबलपुर एसपी के सामने रोकर आप बीती सुनाने वाली कॉन्स्टेबल की शिकायत पर, टीआई संदीप अयाची को संस्पेंड कर दिया गया था। बाद में कटनी तबादला हो गया।
फिर आया यू टर्न, दर्ज करवा दिया रेप केस
2018 की इस दरोगा और कॉन्स्टेबल के बीच इस लव स्टोरी का अंत नहीं हुआ था। कॉन्स्टेबल वापस अपने पुराने आरोपों पर अड़ गई। पुलिस मुख्यालय तक मामला पहुंचा और अब संदीप के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हो गया है। पुलिस में दर्ज हुई FIR के मुताबिक कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाए है कि टीआई ने शादी का झांसा देकर रेप किया। लगातार फिजिकल रिलेशन बनाता रहा। जब पहली बार शिकायत की तो संदीप ने मांग में सिंदूर भरकर न सिर्फ चुप करा दिया, बल्कि मेरे पुराने बयान भी बदलवा दिए।
जबलपुर के महिला पुलिस थाने में सस्पेंड टीआई के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है। इसके बाद से आरोपी फरार हो गया है। एएसपी गोपाल खान्डेल ने FIR दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि इसका विधिवत अनुसंधान कराया जा रहा है। साथ ही फरार आरोपी टीआई की पतासाजी की जा रही है।
संदीप के खिलाफ पहले भी दर्ज हुए मामले
पुलिस महकमें में रहते हुए संदीप का विवादों से पुराना नाता रहा है। नरसिंहपुर में भी रेप और रीवा में मूर्ति चोरी के मामले में शिकायत दर्ज हुई थी। उस दौरान तो किसी तरह यह थानेदार बच गया, लेकिन इस बार पुलिस महकमे की ही कॉन्स्टेबल ने जो संगीन आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया है, उससे बचना मुश्किल है।
बांसुरी बजाता गाना गाता दरोगा
संदीप निपुण बांसुरी वादक भी है। सुरीली आवाज में गाना गाने में भी माहिर है। काफी वक्त पहले जब इसकी जबलपुर में पोस्टिंग थी, तो इसके गाना गाते, बांसुरी बजाते वीडियो जमकर वायरल हुए थे। जिसमें इसने जनता की खूब वाहवाही लूटी थी। लेकिन अब ये खुद एक लड़की की इज्जत लूटने के आरोपों में घिरा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें