लालकुआं: प्रदेश की लालकुआं विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव लड़ने के निर्णय से अचानक शुर्खियों में आ गई है। अभी तक पूर्व में लालकुआं सीट से प्रत्याशी घोषित की गई संध्या डालोकोटी के अलावा सभी दिग्गज हरीश रावत को जिताने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रहे है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री का चेहरा होने के कारण क्षेत्र की जनता भी रावत रावत को स्वीकार करने से परहेज नहीं करेगी। हालांकि जमीनी रूप से जनता जुड़े भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट से उन्हे कड़ी टक्कर मिलेगी।
अचानक से हॉट सीट बनी लालकुआं विधानसभा का सबसे बड़ा मुद्दा बिंदुखत्ता का राजस्व गाव है। 70 हजार कि आवादी वाले इस गांव को हरीश रावत ने पूर्व में मुख्यमंत्री रहते हुए नगरपालिका का दर्जा दिया था। हालांकि भाजपा व भाकपा माले समेत अन्य दलो के भारी विरोध के कारण बाद मे इस निर्णय को वापस लेना पड़ा। जिसके बाद भाजपा ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने का वादा कर यहा से जीत दर्ज की। लेकिन पांच साल में राजस्व गांव कि दिशा में कोई काम नहीं के चलते क्षेत्रवासी मायूस है। ऐसे मे लोगो को बिंदुखत्ता के मामले में एक बार फिर हरीश रावत पर उम्मीद दिखाई दे रही है। इसके अलावा हल्द्वानी में अंतराष्ट्रीय बस अड्डा, रिंग रोड, गौलापार् में चिड़ियाघर, गौलापार में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, बिंदुखत्ता में मिनी स्टेडियम, हल्दुचौड़ में 30 बेड का अस्पताल, लालकुआं में भू स्वामितव, गौला व सूखी नदी से बाढ़ सुरक्षा, जंगली जानवरो से फसलों कि सुरक्षा समेत तमाम समस्याएं पूरे पांच वर्ष तक फाइलों में ही दौड़ती रही। रोजगार की समस्या में भी भाजपा कोई सार्थक कार्य नहीं कर सकी। जिस कारण क्षेत्र में भाजपा के प्रति नाराजगी भी है।
हालांकि भाजपा ने इस विधानसभा से विधायक नवीन दुमका का टिकट कटाकर जनता से सीधे रूप से जुड़े ड्रा मोहन बिष्ट को टिकट देकर जनता की नाराजगी दूर करने का काम किया है। अब मोहन बिष्ट के अपनों सबसे पहले नाराज चल रहे अपनों को मनाने की चुनौती है।
इधर मुख्यमंत्री के चेहरे हरीश रावत के लालकुआं से प्रत्याशी घोषित होने के बाद लोगों में विकास को लेकर काफी उम्मीदें दिखाई दे रही है। जिसकारण लालकुआं चुनाव दिलचस्प व रोमांचक होने के पूरे आसार दिखाई दे रहे है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें