
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग मोती नगर चौराहे पर दूध का कैंटर वाहन और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर ट्रक सड़क से नीचे जा पहुंचा।इस दौरान ऑटो सड़क पर ही पलट गया हादसे में ऑटो में बैठे सभी सात लोग घायल हो गए. घटना में ऑटो चालक ऑटो में काफी देर तक फंसा रहा इसके बाद लोगों ने काफी मशकत के बाद चालक को ऑटो से निकला।
सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसमें एक बालक सहित तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है बताया जा रहा की ऑटो चालक लाल कुआं से सवारियां लेकर हल्द्वानी को जा रहा था जबकि दूध का कैंटर हल्द्वानी से लाल कुआं की ओर आ रहा था जहां हादसा हुआ है बताया जा रहा है कि सभी घायल हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं।