हिमालय प्रहरी

देह व्यापार चलाने के लिए पूरा होटल बुक कर लिया जाता था, धरी गयी देह व्यापार की सरगना

खबर शेयर करें -

आगरा में पकड़ी गयी देह व्यापार की सरगना (फोटो सौजन्य सोशल मीडिया )

  • आगरा में धरी गयी देह व्यापार की सरगना
  • काले कारोबार में लिप्त हैं हाई प्रोफाइल लोग

आगरा : अपने काले कारनामों को अंजाम देने के लिए लोग कैसे-कैसे हथकंडे अपनाते है, जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आगरा में कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। देह व्यापार चलाने वाली सरगना देह व्यापार चलाने के लिए पूरा होटल बुक कर लिया जाता था । जिसके बाद हाई प्रोफाइल लोगों को यहां बुलाया जाता था । होटल के रजिस्टर में दर्ज किया जाता था कि वहां बरात ठहरी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है, पुलिस को गैंग सरगना के पास से मोबाइल में छह होटल संचालकों के नंबर मिले हैं । इनके जरिए पुलिस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश करेगी ।

दरअसल, देह व्यापार को संचालित करने वाली एक महिला है, जो इस पूरे काले कारनामे को अंजाम दे रही थी । जानकारी के मुताबिक बीते फरवरी माह में पुलिस ने आगरा के होटल ताज हैवेन में रेड डाली थी। जहां से देह व्यापार कराई जा रही कुछ युवतियां पकड़ी गयी थी। लेकिन गैंग की सरगना चकमा देकर फरार हो गयी थी । बीते बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है

जानकारी के मुताबिक इस धंधे को चलाने के लिये पूरा होटल ही बुक कर लिया जा सकता था। इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी बड़ी रकम इसमें इन्वेस्ट की जाती होगी। तो वहीं इस बात की भी संभावना प्रबल होती है कि अगर इतनी बड़ी रकम इन्वेस्ट की जा रही है तो कमाई भी गाढ़ी ही हो रही होगी। एसे में ये बात भी तय है कि यहां हाई प्रोफाइल लोगों को बुलाया जाता था । तो वहीं होटलों कमरे भी कालगर्ल के फर्जी नाम से बुक किये जाते थे, और लिखा जाता था कि वे परीक्षा देने पहुंची हैं ।

Exit mobile version