हिमालय प्रहरी

दो माह की बेजुबान बछिया से अपनी हवस की प्यास बुझाने वाले दरिंदे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,लालकुआ।निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में दो माह की बेजुबान बछिया से अपनी  हवस की प्यास बुझाने वाले दरिंदे को पुलिस ने  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बताते चलें कि बीते दो दिन पूर्व बिंदुखत्ता संजय नगर प्रथम निवासी डिगर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा गया कि बुधवार की रात उनकी गौशाला से गायों के चीखने चिल्लाने की आवाज आई जिसके बाद वह उठकर गौशाला में पहुंचे तो वह स्थानीय निवासी राजन राम उर्फ राजू पुत्र प्रताप राम गौशाला में पहले से मौजूद था जिसे उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया
गौशाला में बछिया बेहोश पड़ी थी उसकी पेशाब वाली जगह पर खून बह रहा था। तहरीर के मुताबिक आरोपी इससे पूर्व भी 15 दिन पहले पड़ोसी धन सिंह की गौशाला में बछिया के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया था जिसे ग्रामीणों ने हिदायत करके छोड़ दिया था लेकिन इसके वाबजूद भी वह अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आया और उसने पुनःइस घटना को अंजाम दे दिया।
इधर बिन्दुखत्ता पुलिस ने मिली तहरीर पर आरोपी राजन राम उर्फ के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म,पशु क्रूरता संरक्षण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया जिसके बाद चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर की अगुवाई कांस्टेबल कमल बिष्ट व कांस्टेबल चन्द्रशेखर मल्होत्रा ने बीती देर रात आरोपी राजन राम (48) को बिन्दुखत्ता स्थित हल्दूधार 12 घर के समीप ग्राउंड से गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है  जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

Exit mobile version