हिमालय प्रहरी

द्रौपदी का डांडा में आए एवलांच में नैनीताल के शुभम की भी मौत, आज लाया जाएगा शव

खबर शेयर करें -

नैनीताल: उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा अभियान में एवलांच आने से लापता नैनीताल के तल्ला कृष्णापुर निवासी निम के प्रशिक्षु शुभम सांगुड़ी का शव बरामद हो गया है। शुभम का अंतिम संस्कार पैतृक गांव अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक के सांगड गांव के स्थानीय श्मशान घाट पर होगा।
शुभम के पिता दिवान सिंह टैक्सी संचालक हैं। पिछले दिनों बेटे के लापता होने से पिता समेत स्वजन उत्तरकाशी को रवाना हो गए थे। स्वजन अभी हर्षिल में हैं। जरूरी औपचारिकता के बाद शव लेकर आएंगे। शुभम 10 सितंबर को नैनीताल से उत्तरकाशी और 14 को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में गया था। एमबीए पास शुभम पहले भी ट्रेकिंग दलों में गया था। स्वजन के अनुसार वह पर्वतारोहण में ही करियर बनाना चाहता था।

मां का दो साल पहले ही हो चुका है निधन

शुभम की माता का दो साल पहले बीमारी से निधन हो गया था, जबकि बहन रुद्रपुर में जॉब करती है। शुभम 10 सितंबर को नैनीताल से उत्तरकाशी गया था। 14 को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में गया था। एमबीए पास शुभम पहले भी ट्रेकिंग दलों में गया था। स्वजनों के अनुसार वह पर्वतारोहण में ही कॅरियर बनाना चाहता था। उसे खुशी खुशी विदाई दी गई थी, स्वजनों को उम्मीद नहीं थी कि यह उसकी अंतिम विदाई होगी।

अल्मोड़ा के अजय का भी मिला था शव

अभी कल ही अल्मोड़ा के युवा पर्वतारोही अजय बिष्ट का भी शव बरामद हुआ था। वह भी द्रौपदी का डांडा में पर्वतारोहण काे गया था। घटना के चार दिन बाद रेस्क्यू टीम को उसका शव मिल था। जिसके बाद उत्तरकाशी जिला अस्पताल में ही उसका पोस्टमार्टम किया गया। अाज अल्मोड़ा में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version