राजू अनेजा, काशीपुर । काशीपुर विधानसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में रिटर्निग आफिसर के समक्ष अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया।नई ऊर्जा और जोश से लबरेज भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने काशीपुर को मॉडल रूम बनाए जाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि काशीपुर में पिछले 20 वर्षों से उनके पिता हरभजन सिंह चीमा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए एक नई ऊर्जा के साथ जनता के सपनों को पूरा करेंगे उन्होंने कहा कि हमारा मुकाबला किसी भी दल से या किसी प्रत्याशी से नहीं है इस बार भी प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में धामी सरकार अपनी सरकार बनाने जा रही है और इस बार भी काशीपुर की जनता का आशीर्वाद जिस तरह से उनके पिता को मिलता रहा है उसी आशीर्वाद से एक बार फिर काशीपुर में कमल खिलेगा और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें