
आपको बताते चले कि पटेल नगर कॉलोनी के पीछे रेलवे की तरफ़ बहने वाला नाला विगत 25 सालों से इस तरह से जाम चल रहा था कि जरा सी बरसात के दौरान ही कॉलोनी वासियों को जल भराव जैसी विकट स्थिति का सामना करना पड़ता था जिसके चलते कॉलोनी वासी कई वर्षों से नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे थे ऐसा नहीं है कि नगर निगम ने उक्त नाले में 25 सालों से सफाई ना कि हो उक्त नाला नगर निगम की सीमा अंतर्गत में ना होने के चलते नगर निगम द्वारा नाले की सफाई करवाना संभव नहीं हो पा रहा था उक्त समस्या को लेकर जब कॉलोनी वासियों ने नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय से अवगत कराया तो अपनी कार्य कुशलता से प्रसिद्ध नगर आयुक्त विवेक राय ने रेलवे के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर संयुक्त रूप से इस नाले की तल्ली ताड़ सफाई करवाई ।आप समझ सकते होंगे 25 सालों से बंद पड़े नल को खोलना इतना आसान भी नहीं था जितना हम और आप समझ रहे हैं लेकिन नगर निगम के जेसीबी चालक शाहरुख ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बन्द पड़े इस नाले को पूरी तरह से साफ कर कॉलोनी वासियों का दिल इस कदर जीत लिया कि कॉलोनी वासियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए जेसीबी चालक को ₹1000 का नगद इनाम और 1 किलो मिठाई देकर सम्मानित किया तथा रेलवे एवं नगर निगम के अधिकारियों का कोटि कोटि आभार प्रकट किया। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने कहा कि यदि जनता उक्त नाले में कूड़ा ना फेके तो इस नासूर समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है इसके लिए नगर निगम को जनता का सहयोग भी अपेक्षित है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें