हिमालय प्रहरी

नवनिर्वाचित विधायक मोहन बिष्ट ने इस पद से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है माजरा

खबर शेयर करें -

लालकुआं: लालकुआं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक मोहन बिष्ट ने जिला पंचायत सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तौलिया को सौपा।


लालकुआं विधानसभा के विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने शुक्रवार को नैनीताल जाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को इस्तीफा सौंप दिया है। बता दे कि 2019 में हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने हल्दुचौड़ से वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर बिष्ट को जिला पंचायत सदस्य का टिकट दिया था। जिसके बाद इंदर बिष्ट के भाई व भाजपा से टिकट की दौड़ में शामिल डॉ मोहन बिष्ट ने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने भारी मतों से चुनाव जीता था। जिसके बाद राज्य में विधान सभा चुनावों से पूर्व भाजपा ने मोहन बिष्ट को भाजपा में शामिल कर उन्हे लालकुआं विधानसभा से टिकट दिया। और मोहन बिष्ट ने कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भारी मतों से हराया। विधायक बनने के बाद ड्रा मोहन बिष्ट ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य सदस्यों ने विधायक बनने पर डॉ मोहन बिष्ट का स्वागत किया जबकि जिला पंचायत सदस्य से उनको विदाई दी।

अब इस सीट पर कांग्रेस व भाजपा से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए तमाम दावेदार सामने आने लगे है। विधायक मोहन बिष्ट ने बताया कि उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है।अब 6 माह के भीतर जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

Exit mobile version