लालकुआं: 22 जग्गी बंगर जिला पंचायत क्षेत्र में हुए उपचुनाव में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए कमलेश चंदौला को जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तोलिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
गुरुवार को नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय में उपचुनाव में नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य के लिए सपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 22 जग्गी बंगर जिला पंचायत क्षेत्र में हुए उपचुनाव में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए कमलेश चंदौला को जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तोलिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उल्लखनीय है कि ड्रा मोहन बिष्ट के विधायक बनने के बाद 22 जग्गी बंगर जिला पंचायत सदस्य सीट खाली हो गई थी। शासन द्वारा गत 27 जून को इस सीट पर चुनाव कराए गए। 29 जून को हुई मतगणना में कमलेश चंदौला ने विधायक मोहन बिष्ट के भाई इंदर बिष्ट को भारी मतो से हराया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें