राजू अनेजा, काशीपुर। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही नशाखोरी एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्णता रोक लगाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी को ज्ञापन सौपा। इस दौरान एसपी सिटी ने व्यापारी नेताओं को उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण हावड़ा के नेतृत्व में एकत्रित व्यापारियों ने शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी सिटी चंद्र मोहन सिंह से मुलाकात की तथा उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए नगर अध्यक्ष राजकुमार सेठी ने कहा कि काशीपुर के विभिन्न क्षेत्रों में दिन पर दिन नशीले पदार्थों की बिक्री बढ़ रही है जिससे स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं उन्होंने कहा कि काशीपुर के कई गली मोहल्लों में अफीम गांजा चरस जैसी नशीले पदार्थों की धड़ल्ले के साथ बिक्री की जा रही है जिसके चलते उड़ता पंजाब की तर्ज पर अब उड़ता उत्तराखंड बनते जा रहा है उन्होंने उक्त मामले पर शीघ्र से शीघ्र कार्यवाही कर देश के भविष्य को नशे की चपेट से बचाने की मांग की । इस दौरान एसपी सिटी चंद्रभान सिंह ने बताया कि नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर काशीपुर पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर नशे के तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है यदि उसके बावजूद भी किसी को भी नशीले पदार्थों की बिक्री में लिप्त व्यक्ति की जानकारी मिलती है तो वह तुरंत इसकी सूचना कोतवाली काशीपुर को दे उनकी यह सूचना पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी तथा नशे के तस्करों को जेल भेजा जाएगा। इस दौरान राजेंद्र सैनी योगेश बिश्नोई राजकुमार यादव कामिनी गुप्ता रजत पाल सूरज प्रजापति विजेंद्र चौहान सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें